image 23

ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत करैरा पुलिस ने झारखंड के अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

image 23
image 23

शिवपुरी। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करैरा पुलिस ने ₹2 लाख 62 हजार की ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस जीरो टॉलरेन्स कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मामला 12 जनवरी 2026 का है, जब करैरा निवासी श्याम कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से ₹2,62,000 की ऑनलाइन चपत लगा दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308, 318(4), 319(2) के तहत अपराध क्रमांक 28/26 पंजीबद्ध कर तकनीकी जांच शुरू की थी।

एडिशनल एसपी संजीव मुले और SDOP करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद छावई की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर झारखंड के हजारीबाग जिले से दो आरोपियों बेदांत गुप्ता (20) निवासी ब्लॉक मोड, चोपारन (झारखंड) व गौरव मेहता (20) निवासी इचका बरका, हजारीबाग (झारखंड) को गिरफ्तार किया है।

अन्य राज्यों में भी फैला है नेटवर्क, खाते कराए होल्ड
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया था। ठगी गई राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल के माध्यम से उन खातों को चिन्हित कर राशि होल्ड करा दी है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनके गिरोह के अन्य सदस्य झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ और दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई, सुनारी चौकी प्रभारी उनि चेतन शर्मा, सउनि चरण सिंह, प्रआर डेनी कुमार, आर. हरेंद्र गुर्जर, आर. मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर. सुरेंद्र रावत और आर. राधेश्याम जौदान की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *