ढोलिडा गरबा नाइट 2025: शिवपुरी में परंपरा और मस्ती का संगम

शिवपुरी। शहर में इस साल भी गरबा की रंगीन धूम देखने को मिलेगी। श्री श्याम इवेंट्स लगातार तीसरे वर्ष ढोलिडा गरबा नाइट का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 24 सितंबर को पारिणय वाटिका में होगा। इस बार आयोजन को बड़े स्तर तक पहुंचाने के लिए मीडिया पार्टनर “मामा का धमाका” भी जुड़ा है।
आयोजन समिति से जुड़े अंकित सक्सेना और रेनू अग्रवाल ने बताया कि शिवपुरी में पिछले तीन सालों से गरबा का आयोजन परंपरागत माहौल में किया जा रहा है। इस साल भी लोग पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा की धुन पर थिरकेंगे और रात को यादगार बनाएंगे।
गरबा नाइट को सफल बनाने के लिए पूरी टीम जी-जान से जुटी है। इसमें आयुष सक्सेना, सुभाषिनी आचार्य, निकेतन शर्मा, अंशुल सक्सेना, आयुषी सक्सेना, रेनू अग्रवाल, अनु मित्तल, किरण उप्पल, अभिषेक शर्मा, गुंजन गुप्ता, मधु कुशवाहा, चेतना वर्मा, आयुषी शर्मा, सौम्या अग्रवाल और हर्षिता राजपूत शामिल हैं। वहीं, डांस की कोरियोग्राफी WDS अजय चिराग की टीम कर रही है।
डांस प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके लिए शहर में कई कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं—क्लब 20 (न्यू ब्लॉक), श्रृंगार (कल्पना एक्स-रे के सामने), वाना कॉफी, मिरेकल ब्यूटी पार्लर (कमलागंज) और हम तुम चाय कैफे।