खाद वितरण केन्द्र पहुंचे कलेक्टर और SP: केन्द्रों पर रेट लिस्ट लगाने के दिए निर्देश

शिवपुरी। जिले में खाद के लिए मची किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। प्रशासन लगातार दाबा कर रहा है कि यहां खाद की कमी नहीं है। परंतु उसके बाद भी किसानोें की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसान चार चार दिन तक खाद के लिए लाईन में लगे है। परंतु उन्हें खाद फिर भी नहीं मिल पा रहा। किसानों की परेशानी को स्वतंत्र शिवपुरी लगातार दिखा रहा है। परंतु उसके बाद भी मध्यप्रदेश में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी ने प्रेस बार्ता कर बताया कि खाद की कोई कमीं नहीं है। मध्यप्रदेश में किसान खुशहाल है। परंतु यह बात को केन्द्रों पर लगी लाईन ही बता रही है कि किसानों की क्या हालात है।

इसी के चलते आज शहर के लुधावली क्षेत्र में स्थिति खाद वितरण केन्द्र पर आज कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल पहुंचे। किसानों की शिकायत थी कि उन्हें घंटो लाइन में लगने के बाद खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर एसपी खाद वितरण केंद्र पर व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने आज लुधावली स्थित खाद वितरण केंद्र का मुआयना किया। इसके अतिरिक्त टोडा पिछोर और पिछोर के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित एसडीएम भी मौजूद रहे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान खाद वितरण केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं देखी और केंद्र प्रभारियों को निर्देश भी दिए हैं। सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट होना चाहिए। खाद की किस दिन कितनी उपलब्धता है यह भी प्रदर्शित किया जाए। किसानों को समस्या नहीं होना चाहिए। केंद्रों पर लंबी लाइन ना लगे इसके लिए व्यवस्था बनानी होगी और इसके लिए सभी को नंबर दिए जाएं जिससे किसान का नंबर आने पर किसान खाद लेने पहुंचे। अनावश्यक लंबी कतार नहीं लगना चाहिए।

केंद्रों पर माइक की व्यवस्था करें और एक-एक कर नाम अनाउंस करके बुलाए। यदि कहीं अव्यवस्था देखने को मिलती है तो संबंधित पर कार्यवाही भी होगी, इसलिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। रेट लिस्ट चस्पा करें उसी के अनुसार खाद बेचा जाये। मोके पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और बताया कि मोटा यूरिया भी खेती के लिए लाभदायक है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान नैनो यूरिया का उपयोग करें। इसको बढ़ावा दें।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *