SHIVPURI NEWS-माताटीला डैम में डूबी नाव: 7 की मौत,लगातार रेस्क्यू के बाद निकाले शव, 8 सुरक्षित

मुकेश प्रजापति@खनियाधाना। खबर खनियाधाना थाना क्षेत्र में माता टीला डैम से है जहां नाव डूबने से 15 लोग नाव के साथ डेम में डूब गए थे जिन्मे से 8 लोगो को मंगलवार रात्रि को सुरक्षित निकाल लिया गया था 7 लोगो के लिए लगातार रेस्क्यू किया जा रहा था जिनके शव बुधवार शाम 5 बजे तक निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर होली की फाग के लिए जा रहे थे। मंदिर तक पहुंचने से पहले ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने 8 लोगों को बचा लिया था। अंधेरा होने के बाद भी NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी। 8 लोगों को इस नाव से बचाकर लाया गया था।
बता दें कि माताटीला डैम के कैचमेंट एरिया में बने टापू पर सिद्धबाबा का मंदिर है। माताटीला डैम के कैचमेंट एरिया में बने टापू पर सिद्धबाबा का मंदिर है। हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी ने बताया कि सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई। घटना के बाद SDRF की टीम के करीब 15 जवान डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार सर्चिंग कर रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। बुधवार को सुबह से सर्चिंग की गई 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने एक लापता बच्ची समेत सभी 7 शव निकाल लिए है। अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है।
CM ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर लिखा- नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।
घटना में मृत हुए इनके शव निकाले
- शारदा पति इमरत लोधी उम्र 55 साल
- लीला पति रामनिवास लोधी उम्र 40 साल
- चाइना पिता लज्जाराम लोधी उम्र 14 साल
- कान्हा पिता कप्तान लोधी उम्र 7 साल
- रामदेवी पति भूरा लोधी उम्र 35 साल
- शिवा पिता भूरा लोधी उम्र 8 साल
- कुमकुम पिता अनूप लोधी उम्र 15 साल
इनको रात में रेस्क्यू कर निकाला था सुरक्षित बाहर
- शिवराज पिता हरिराम लोधी उम्र 60 साल
- सावित्री पति अनूप लोधी उम्र 40 साल
- जानसन पिता अनूप लोधी उम्र 12 साल
- गुलाब पिता जगदीश लोधी उम्र 40 साल
- लीला पति सूरी सिंह लोधी उम्र 45 साल
- रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी उम्र 50 साल
- उषा पति लाल सिंह लोधी उम्र 45 साल
- प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी उम्र 18 साल नाविक)