आनॅरकिलिंग:बेटी ने लव मैरिज की,अब गांव लौटी तो प्रेमी पति को बुलाया और बंदूक के बट से पीटा, कुल्हाडी से हत्या कर दी

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम मछावली से आ रही है। जहां आज एक आनॅरकिलिंग का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक परिवार की बेटी से शादी करने को लेकर युवती के परिजनों ने युवक की हत्या कर दी। युवक युवती को दो साल पहले लेकर भागा था। जहां दोनों लवमैरिज कर जयपुर में रह रहे थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के करैरा थाना क्षेत्र के मछावली गांव की है। यहां रहने वाले धीरू पुत्र बृखभान जाटव उम्र 23 साल का गांव की छाया पुत्री सुरेश जाटव से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर छाया के पिता और उसके परिवार वाले कई बार नाराजगी जता चुके थे। करीब दो साल पहले 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। छाया के घरवालों को इसका पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद धीरू और छाया गुजरात के अहमदाबाद चले गए थे। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
धीरू ने दो साल पहले छाया के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवती के परिवारवालों के डर से वो गांव छोड़कर अहमदाबाद चला गया था। इस बार वो दीपावली पर घरवालों से मिलने के लिए आया था। धीरू ने दो साल पहले छाया के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवती के परिवारवालों के डर से वो गांव छोड़कर अहमदाबाद चला गया था। इस बार वो दीपावली पर घरवालों से मिलने के लिए आया था।
धीरू के पिता बृखभान जाटव ने बताया – धीरू अपनी पत्नी के साथ 2 साल से अहमदाबाद में रह रहा था। धीरू और छाया की एक बेटी हुई। उन्होंने उसका नाम नायरा रखा। मोबाइल पर हमारी उनसे बातचीत होती रहती थी। वह काफी खुश थे। दीपावली पर धीरू पत्नी छाया व बच्ची के साथ हम लोगों से मिलने के लिए आया था।
हमने मना भी किया तो वह बोला कि अब शादी को दो साल हो गए हैं, तो सब भूल गए होंगे। वह दीपावली पर पारागढ़ अमोलपठा गांव में रिश्तेदार बल्ली जाटव के यहां आए थे। हम सब उनसे वहीं मिलकर आए थे। हमने धीरू से गांव में आने के लिए मना किया था। हमारी बात मानकर वह भी गांव नहीं आया। आरोपियों ने धीरू के हाथ बांधकर पहले उसके साथ बंदूक के बट और डंडो से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
बृखभान ने बताया है कि धीरू के चाचा के बेटे महेंद्र ने एक साल पहले धीरू से पांच हजार रुपए उधार लिए थे। उसने धीरू से कहा कि मैंने फसल बेच ली है, तुम उधारी के पांच हजार रुपए ले जाओ, सबसे मिलना भी हो जाएगा। उसके बुलाने पर शनिवार को धीरू अपने रिश्तेदार बल्ली जाटव के साथ बाइक से मछावली आया था।
शाम करीब 7.30 बजे धीरू, रंजीत जाटव और बल्ली गांव में दुकान की तरफ चले गए थे। मैं घर पर था, रात करीब साढ़े आठ बजे बल्ली दौड़ता हुआ घर आया, उसने कहा कि मामा स्वरूपा जाटव, रूप सिंह जाटव, कदम सिंह जाटव, पवन जाटव, सुरेश जाटव, जीतू जाटव और ओमकार जाटव ने धीरू के हाथ बांध दिए हैं। वह उसे पकड़कर कदम सिंह जाटव की टपरिया पर ले गए हैं। मैं व हरीशचंद्र टपरिया की तरफ गए।
वहां देखा कि कदम सिंह अपनी बंदूक के बट से धीरू को मार रहा था। ओमकार कुल्हाड़ी लिए, सुरेश, पवन, रूप सिंह, स्वरूपा लाठी डंडों से मारपीट कर रहे थे। ओमकार ने धीरू की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी, मेरी आंखों के सामने ही बेटे की मौत हो गई। हमें देखकर सभी वहां से भाग गए। रात करीब 10 बजे हमने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस मामले की सूचना पर करैरा थाना प्रभारी सतीश चौहान मौके पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी अपने परिवार सहित गांव छोड़कर भाग गए हैं। आरोपियों में सुरेश लड़की का पिता है। बाकी आरोपी उसके भाई और परिवार के लोग हैं। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस मामले की सूचना पर शिवपुरी एसपी राजेश चंदेल, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम दिनेश चन्द्र शुक्ला, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सतीश चौहान घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कदम जाटव की 315 बोर की राइफल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने के नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। अब इन आरोपीयों के घर को बुल्डोजर से धरासाई किया जाएगा।