20241118 194108

RAPE पीड़िता के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला RAPE के आरोपी का शव: पीड़िता सहित 6 पर हत्या की FIR

20241118 194108

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक गांव में रेप पीड़िता के घर में एक युवक का शव मिला। जिस घर में युवक का शव मिला उसी घर की एक महिला ने युवक के खिलाफ रेप मामला दर्ज कराया था। युवक के परिजनों ने रंजिशन युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन युवक के शव को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने एक रेप पीड़िता, उसके पति और उसके भाई समेत 6 लोगों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बडोखरा गांव के रहने वाले कल्याणसिंह पिता तरवरसिंह धाकड उम्र 65 साल ने बताया कि उसका बेटा बृजेश धाकड उम्र 35 साल रविवार की देर शाम खेत पर पानी देने गया था। सुबह 4 बजे गांव के रहने वाले हरिवल्लभ धाकड ने बताया कि गांव के एक घर में ब्रजेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे के दोनों दरवाजे में ताले लगे हुए थे। तत्काल सूचना कर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद कमरे में ब्रजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

बता दे कि मृतक के पिता कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को फोन कर खेत से बुलाया गया, बाद में उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि जहां बृजेश का शिव मिला है, उस घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि आधी रात को लड़ने-झगड़ने की आवाजें आ रही थी, जिसके कुछ देर बाद घर से कुछ लोग निकलते भी दिखे।

बताया गया है कि जिस घर में ब्रजेश धाकड़ का शव फांसी के फंदे पर मिला हैं। उस घर में रहने वाली महिला ने पिछले साल दिसंबर में ब्रजेश के ऊपर रेप का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिनों में न्यायालय में कुछ तारीखें होनी थी। जहां महिला के बयान के बाद मृतक को सजा हो सकती थी, लेकिन इससे पहले ब्रजेश का शव उसी महिला के घर से मिला।

बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि शव दूसरे के घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उस परिवार से रंजिश चली रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला, उसके पति और पति के भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। शिवपुरी में पैनल के जरिए शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *