swatantrashivpuri 2

शहर में अचानक तेज धमाके के साथ कंपन,घरों की खिडकीयां टूटी,कई किमी तक सुनाई दिया धमाका

swatantrashivpuri 2

शिवपुरी। आज शहर में दोपहर लगभग 1 बजे एक साथ तेज धमाका हुआ। यह धमाका इतना तेज ​था कि हर किसी को लग रहा था कि यह उसके घर के पास में ही हुआ है। परंतु धीरे धीरे पता चला तो इस धमाकें की गूंज पूरे शहर सहित आसपास के कई किमी में देखी गई। इस दौरान सबसे बडी घटना तो यह हुई कि धरती में कंपन भी हुआ। साथ ही साथ कई घरों की खिडकीयां चटक गई। इसमें से नगर पालिका शिवपुरी के पार्षद ताराचंद राठौर के घर के दरवाजे की खिडकीयां उखड गई।

ऐसा नहीं है कि यह आवाज शहर में पहली बार सुनाई दी हो। इससे पहले भी लगभग 3 साल पहले सुपरसॉनिक की आबाज जिले मे सुनाई दी थी। आज यह घटना लगभग दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर हुई। धमाका इतना जोर का था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन बाहर देखा तो कुछ भी नहीं था।

पहले का रहस्य रहस्य रहा अब दुबारा फिर रहस्य बना
विदित हो कि बीते 31 अगस्त 2022 को भी लोगों को इस प्रकार के धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। इस रहस्यमय धमाके की गूंज के बाद धमाके के कहीं निशान तक नहीं मिले थे। कई थानों की पुलिस जंगल सहित अनेक क्षेत्रों को खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

इसी प्रकार सात माह पहले 15 अप्रैल 2024 को भी शहर सहित अंचल कई जगह दो धमाकों की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। साथ ही काफी देर तक कंपन भी हुआ, पर धमाके के कहीं निशान नहीं मिले थे। इसके बाद आज फिर धमाके की गूंज से लोग दहशत में आ गए थे। एक्सपर्ट ने बताते हैं कि यह सुपर सोनिक साउंड होता है, जो फाइटर प्लेन से निकलता है।

आखिर क्या है सुपर सोनिक
दरअसल, जब भी कोई फाइटर प्लेन उड़ान भरता है, तो वह सामान्य स्पीड में होता है। उसके बाद वह सामान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में आता है, तो तेज धमाके के साथ कंपन होता है। इस कंपन और धमाके को साउंड बैरियर कहा जाता है।

हालांकि, सामान्य स्पीड से सुपर सोनिक स्पीड में फाइटर प्लेन आकाश में काफी ऊंचाई पर करते हैं। इसलिए यह आमतौर पर सुनाई नहीं देती है। मगर निर्धारित ऊंचाई से नीचे जब यह होता तो लोगों को धमाका सुनाई देता है। हालांकि, आज सुनाई दी आवाज की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसकी पड़ताल करने में पुलिस सहित प्रशासन के बड़े अधिकारी लगे हुए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *