swatantra shivpuri 1

बंद पड़े होटल में युवक की लाश पत्थर पटक कर की गई थी हत्या

swatantra shivpuri 1
swatantra shivpuri 1

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुड़खेड़ा टोल के पास आ रही है जहां एक चाय-नास्ते के बंद पड़े होटल से एक युवक की लाश शुक्रवार को पुलिस ने बरामद की थी। युवक की हत्या सिर पर पत्थर पटक कर की गई हैं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार की दोपहर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक की पहचान 25 साल के धर्मेंद्र आदिवासी के रूप में की हैं। धर्मेंद्र का शव बंद पड़े चाय नास्ते के होटल के भीतर टेबलों पर खून से लथपथ हाल में बरामद किया। लाश के पास खून से सना पत्थर भी मिला था। धर्मेंद्र आदिवासी की हत्या पत्थर पर पटक कर की गई थी।

धमेंद्र मूल रूप से किशनपुरा मगरौनी का रहने वाला हैं। पांच साल की उम्र में उसकी बहन शादी के बाद अपने साथ ले आई थी। तभी से धर्मेंद्र अपनी बहन के यहां रह रहा था। बताया गया हैं कि धर्मेंद्र के जीजा की मौत हो चुकी हैं।

आज सुबह धर्मेंद्र का शव होटल के भीतर उसी के जीजा के भाई द्वारा देखा गया था। इस मामले में सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे का कहना हैं कि युवक की हत्या पत्थर पर पटक कर की गई हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *