SHIVPURI के 2 युवकों को जयपुर में बनाया बंधक: SP मदद की गुहार लगाने पहुंचे परिजन

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां मजदूरी के लिए गए शिवपुरी के दो युवकों को फैक्ट्री में बंधक का मामला सामने आया है। इनमें से एक मजदूर की पत्नी तो वहीं दूसरे मजदूर के पिता ने इसकी शिकायत आज (गुरुवार) को SP ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराते हुए दोनों को सुरक्षित वापस शिवपुरी लाने की गुहार लगाई हैं।
जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के तलैया मोहल्ला के रहने वाले दो दोस्त रामलाल धानुक उम्र 33 साल और अरविन्द जाटव उम्र 26 साल राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने के लिए 18 सितंबर को शिवपुरी से गए हुए थे। यहां उन्हें किसी ठेकेदार के माध्यम से मार्बल के पीस की कम्पनी में नौकरी मिल गई थी। हालांकि, शिवपुरी के दोनों युवकों से संपर्क उनके परिजनों का नहीं हो पा रहा हैं।
चरन दास जाटव ने बताया कि उनके बेटे अरविंद जाटव का उनके पास 1 अक्टूबर को फोन आया था। उन्हें फैक्ट्री में परेशान किया जा रहा हैं। बेटे ने कुछ पैसे भेजने की बात कही थी। वह बापस आना चाह रहा था। लेकिन इसके बाद उसके बेटे से बात नहीं हो पा रही हैं। जयपुर की फैक्ट्री में बेटे अरविंद सहित रामलाल धानुक को बंधक बनाकर रखा गया हैं।
रामलाल धानुक की पत्नी सपना धानुक ने बताया कि उसके पति जयपुर गए थे। पति रामलाल से कुछ दिन पहले बात हुई थी। उस दिन उनका मोबाइल छीन लिया गया था। तभी से पति से बात नहीं हो पाई हैं। उसके 3 बेटियां हैं। इसी के चलते आज (गुरुवार) को वह पड़ोसी चरन दास के साथ अपने पति रामलाल धानुक और अरविंद जाटव को फैक्ट्री से आजाद कराने की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंची हैं।
