Picsart 24 09 07 21 11 42 536

SHIVPURI NEWS-राजस्थान के दारा सिंह की शिवपुरी में मौत: खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Picsart 24 09 07 21 11 42 536

शिवपुरी। खबर ​जिले खनियाधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पनियारा क्रेसर पर राजस्थान के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बताया गया है कि युवक को पहले खनियाधाना के अस्पताल फिर बाद में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां आज (शनिवार) सुबह साढ़े 5 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान धौलपुर का रहने वाला दारा सिंह उम्र 40 साल खनियाधाना थाना क्षेत्र के पनियारा क्रेसर पर खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात दारा सिंह ने सभी को खाना बनाया था। बाद में खाना खाने के बाद दारासिंह की तबीयत बिगड़ गई थी।

बता दें कि दारा सिंह को इलाज के लिए क्रेसर के कर्मचारियों ने खनियाधाना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन सुबह साढ़े पांच बजे दारा सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *