Picsart 24 09 02 19 00 06 868

SHIVPURI में इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया युवक लापता: गुना बाइपास की पुलिया में मिली लाश

Picsart 24 09 02 19 00 06 868

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां गुना बाइपास के पास पुलिया में डली एक युवक की लाश पुलिस ने रविवार की रात 2 बजे बरामद की है। आज सोमवार की दोपहर मृतक की पहचान पुलिस ने कर ली। मृतक चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया था।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के कपराना के रहने वाले 28 वर्षीय लवकुश शाक्य को बिमारी के चलते 27 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक लवकुश शाक्य के दिमाग पर बुखार चढ़ गया था। वह अनर्गल बातें करने लगा था। 30 अगस्त की रात 9 बजे जब लवकुश शाक्य मां को नींद आ गई थी। तभी लवकुश शाक्य मेडिकल कॉलेज से निकल गया था। इसके बाद परिजन लवकुश शाक्य को ढूंढ़ने में लगे हुए थे। लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका था। लवकुश की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कोतवाली में भी की थी।

लेकिन लवकुश शाक्य का शव रविवार रात सांची डेयरी के प्लांट के पास पुलिया के नीचे शव को देखा गया था। सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने रात 2 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर शव मॉर्च्युरी में पहुंचा दिया था। देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि मृतक की पहले पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन पड़ताल में मृतक की पहचान कर ली गई है। 30 अगस्त से लापता लवकुश शाक्य इतने दिनों तक कहां भटकता रहा और उसकी मौत किन कारणों से हुई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *