Picsart 24 07 25 18 32 23 388

शादी के बाद समाज से बाहर निकाल दिया: पत्नि की मौत के बाद पति के साथ सरपंच और ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई

Picsart 24 07 25 18 32 23 388

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा जनपद से आ रही है। जहां सिरसौद पंचायत में लोगों ने इंसानियत की मिशाल पेश की। समाज से निकाली गई महिला की मौत के बाद परिवारवालों ने किनारा कर लिया। असहाय पति अंतिम विदाई देने के लिए परेशान होता रहा। यह देख सरपंच ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सम्मानपूर्वक महिला को अंतिम विदाई दी। पति की मौजूदगी में उसे दफनाया गया।

जानकारी के अनुसार सपेरा समाज से ताल्लुख रखने वाले परमार सिंह उम्र 50 साल पत्नी रेखा सिंह 45 साल के साथ करीब 7 महीने से सिरसौद चौराहे के पास एक झोपड़ी में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। गुरुवार सुबह सिरसौद चौराहे के काली माता मंदिर की चौखट पर रेखा मृत अवस्था में मिली थी। परमाल सिंह ने बताया कि पत्नी रेखा बीमार थी। सुबह कब वह मंदिर तक पहुंची, इसका पता उसे नहीं लगा।

परमाल और रेखा मगरौनी के किशनपुर झंडापुर गांव के रहने वाले हैं। परमाल सिंह ने कई साल पहले रेखा सिंह से शादी की थी, जो सपेरा समाज के नियम विरुद्ध थी। इसके चलते दोनों को समाज और गांव से बेदखल कर दिया गया था। रेखा की मौत के बाद परमाल सिंह ने पत्नी के शव को गांव नहीं ले जाने का कहते हुए सिरसौद में ही दफनाने का आग्रह किया। सरपंच अंतर सिंह लोधी और ग्रामीणों ने मिलकर रेखा सिंह की अंतिम यात्रा निकालते हुए जेसीबी की मदद से गांव में ही गड्डा खुदवाया और परमाल सिंह ने पत्नी काे अंतिम विदाई दी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *