SHIVPURI मेडीकल कॉलेज में डीन का बेतुका फरमान, मध्यप्रदेश शासन के नियमों को ठेंगा दिखाकर जारी किया नया आदेश,चिकित्सकों की कमी पर नहीं कोई ध्यान

सतेन्द्र उपाध्याय@शिवपुरी। जब से ही शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज की शुरूआत हुई है तब से ही शिवपुरी मेडीकल कॉलेज सुर्खियों में रहा है। यहां चाहे भर्ती के नाम पर धांधली की बात है या अन्य विषय यहां हमेशा से ही डीन पर गंभीर आरोप लगते रहे है। शिवपुरी के दुर्भाग्य की बात देखिए नए नबेले मेडीकल कॉलेज में एक प्रभारी ने दो साल तक मेडीकल कॉलेज में डीन की कुर्सी संभाल ली। परंतु उनकी सीट पर कोई आपत्ति तक दर्ज नहीं करा पाया। आरोप लगातार गंभीर लगते रहे तो शिवपुरी मेडीकल कॉलेज की कमान डॉक्टर डी परमहंस को सौंपी गई।
जैसे ही यहां डीन डॉक्टर डी परमहंस ने ज्योनिंग की उन्होंने एक के बाद एक कई कठोर निर्णय लिए। जिसके चलते एक पक्ष खुशी तो दूसरा पक्ष दुखी हो गया। परंतु इसी बीच इन नए नबेले डीन ने शासन के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया। जिसके चलते अब शिवपुरी में डॉक्टरों को चिकित्सालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मेडीकल कॉलेज में उपस्थिति रहने के आदेश जारी कर दिए।
हवा में जारी हुआ आदेश अब बेकपुट पर प्रबंधन
शिवपुरी में जो आदेश डीन डॉक्टर डी परमहंस के आदेश से जारी है उसमें मेडीकल कॉलेज के अधीक्षक आशुतोष च़़ौऋषि ने यह पत्र जारी किया है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जो पत्र अधीक्षक ने जारी किया किया है। उसके बारे में अधीक्षक को कोई जानकारी तक नहीं है। जब उनसे इसे लेकर सबाल किया तो वह कुछ भी बताने में झैंपते नजर आए।
क्या है मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग का आदेश
मध्यप्रदेश में उप सचिव सोमेश मिश्र ने 23 नबंबर 2020 को एक आदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश में सभी मेडीकल कॉलेजों को पत्र जारी करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश में सभी मेडीकल कॉलेजो में चिकित्सकों को कार्यालयीन ड्यूटी सुबह 8 बजे से 4 बजे तक करनी होगी। इसके साथ ही चिकित्सकों को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मरीजों को देखना होगा। परंतु यहां इस आदेश की नए नबेले डीन ने धज्ज्यिां उडाकर रख दी।
डीन महोदय शिवपुरी में बैसे ही डॉक्टर आने तैयार नहीं,आपके ही विभाग खाली है उन्हें भरों
शिवपुरी की विणम्वना देखिए यहां आए नए नबेले डीन ने डॉक्टरों सहित पूरे स्टाप पर इतना प्रेशर बना डाला है कि वह बेचारे काम तक नहीं कर पा रहे है। दूसरी और मेडीकल कॉलेज यहां चिकित्सकों की कमी से लड रहा है। यहां चार साल से ज्यादा होने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्डियोलोजिस्ट,न्यूरोलोजिस्ट आने तैयार नहीं है। अब इस फरमान के बाद आना तो दूर यहां कोई चिकित्सक आने की सौचेगा भी नहीं।
दो दिन का प्रयोग किया है
इस मामले में जब पत्र जारी करने बाले कॉलेज अधीक्षक डॉ आशुतोष चौऋषि से बात की तो वह इस सबाल का जवाब तक नहीं दे पाए। वह बोलने लगे कि यह आदेश को मेने ही जारी किया है परंतु यह आदेश डीन सर के कहने पर जारी हुआ है। शिवपुरी मेंडीकल कॉलेज मध्यप्रदेश शासन के निमयों के अनुसार ही संचालित होता है। यह जो आदेश जारी हुआ था यह तो महज एक प्रयोग था। जिसें दो दिन में बदल देंगे।
नेशनल मेडीकल काउसंलर के हिसाब से किया है तय
इस मामले को लेकर जब डीन डॉक्टर डी परमहंस से बात की तो उनका कहना है कि यह आदेश जो है उसमें हमने समय वहीं रखा है। पहले यह समय 8 बजे से 3 बजे तक था। इसे बदलकर हमने 9 बजे से 4 बजे तक किया हैै। इसमें टाईमिंग हार्वस तो वहीं है। यह आदेश नेशनल मेडीकल काउसंलर के अनुसार किया गया है। डयूरेशन फॉर्म के अनुसार हुआ है। इसकी बैठक भी हुई थी। जिसमे पूरे देश के लिए यह आदेश जारी हुआ है। अब यह समझ से परे है कि यह आदेश पूरे देश में पहला आदेश है। जो और नहीं भी मेडीकल कॉलेज में जारी नहीं हुआ है।