swatantra shivpuri 1 1

SHIVPURI NEWS- पानी तो नहीं बरसा: आकाशीय बिजली ने ले ली दो की जान, 4 झुलसे

swatantra shivpuri 1 1

शिवपुरी। शहर में बीते दो दिन से मानसून का बदलाब हबाओं में तो दिखाई दे रहा है। परंतु जिले मेेंं बदरवास क्षेत्र में बारिश से मौसम सुहाना भी हुआ है। शहर में बारिश तो नहीं हुई परंतु बिजली ने जिले में दो लोगों की जान ले ली है। अकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत और 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के ठेह गांव का महेंद्र आदिवासी मंगलवार की शाम गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी एकाएक पेड़ पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर महेंद्र बुरी तरह से झुलस गया था। सूचना के मौके पर परिजन सहित ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। परिजन एम्बुलेंस की मदद से महेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

इधर पिछोर थाना डबियाकलां गांव में मंगलवार की शाम आंधी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम डबियाकलां निवासी राजवती पत्नी रामजीवन यादव उम्र 40 साल अपने घर पर भैंस दोह रही थी। वहीं प्रभादेवी पत्नी कैलाश यादव, बलवीर पुत्र सौभाग्य सिंह यादव अपनी भैंसों को बारिश से बचाने के लिए बांध रहे थे। वहीं एक अन्य पड़ौसी विमला पत्नी जितेंद्र जाटव उम्र 25 साल अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी।

इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गांव में गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चारों लोग झुलस गए। वहीं मवेशी भी गाज की चपेट में आए हैं। चारों लोगों को ग्रामीण उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उनका इलाज जारी है।

तीसरी घटना भौंती थाना क्षेत्र की आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि भौतीं थाना क्षेत्र के बहोवन गांव की रहने बाली मुखी पत्नि धनीराम लोधी उम्र 40 साल अपने खेत से लौट रही थी। आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *