swatantrashivpuri 1 2

अनजान कॉल से टूट गई सगाई: मंगेतर के घर सामान बापस लेने गया दूल्हा गायब,परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

swatantrashivpuri 1 2
swatantrashivpuri 1 2

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के दुल्हारा गांव से आ रही है। जहां एक 19 साल का युवक अपने घर से अपनी मंगेतर के घर सगाई टूटने पर सामान बापस लेने गया था। परंतु वह बापस नहीं लौटा। जिसे लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बैराड थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र कमर लाल जाटव उम्र 42 साल ने बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि उसके बड़े लड़के राम अवतार का शादी-संबंध बेहवलपुर गांव के रहने वाले राम स्वरूप जाटव की लड़की से तय हुआ था। रामावतार की सगाई भी हो चुकी थी। सगाई में होने बाली बहू को रकम सहित नगदी भेंटकर दिए गए थे। शादी की तारीख 17 अप्रैल 2024 तय हुई थी। हालांकि, शादी के दो रोज पहले 15 अप्रैल को लड़की वालों ने शादी कैंसिल कर सगाई तोड़ दी थी।

अनजान कॉल से टूट गई थी सगाई
राकेश जाटव ने बताया कि शादी के दो रोज पूर्व लड़की पक्ष के लोगों ने शादी केंसिल कर दी थी। लकड़ी वालों ने बताया कि उनके पास किसी अनजान लड़की का फोन आया था और शादी न करने की बात कहते हुए कई प्रकार की बातें कही थी।

इसी के चलते वह शादी तोड़ रहे हैं। राकेश ने बताया कि लड़की वालों से उन्होंने सगाई में दिए हुए सामान को वापस लौटाने की बात की थी। हालांकि, लड़की वाली सामान देने को राजी नहीं हो रहे थे। इसके बाद समाज के लोगों के बीच बातचीत में लड़की वाले सामान देने राजी हो गए थे।

10 मई को रामावतार को सामान लेने के लिए लड़की वालों ने बेहवलपुर बुलाया था। लेकिन इसके बाद रामावतार का कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़की वालों ने भी रामावतार के गांव आने से साफ इनकार कर दिया है। उन्हें रामावतार के साजिश का शिकार होने का अंदेशा है। गौरतलब है कि बैराड़ थाना पुलिस ने रामावतार जाटव की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *