रंजिश के चलते किसान के खेत में लगा दी आग,खडी फसल जलकर राख- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव से आ रही है। जहां एक युवक ने रंजिशन एक किसान के खेत में आग लगा दी। जिससे खेत में खड़ी उड़द, मूंग की फसल सहित पेड़-पौधे और बागड़ जलकर खाक हो गई। किसान ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पाया। लेकिन तब तक खेत में खड़ी उड़द, मूंग की फसल पेड़ पौधे सहित बागड़ जलकर ख़ाक हो गई। किसान ने इसकी शिकायत भौंती थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर गांव के रहने वाले दुर्ग सिंह लोधी ने राजेन्द्र लोधी के घर के पास खेत की बागड़ में आग लगा दी। आग जब तक बुझाते तब तक बागड़ पेड़ पौधे और फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजेन्द्र लोधी ने भौंती थाना पहुंचकर अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुर्ग सिंह लोधी आज मेरे घर आकर गाली गलौज करने लगा। मैंने उसे रोका तो उसने मेरी बागड़ में आग लगा दी। जिससे मेरे पेड़ पौधे व खेत में खड़ी उड़द मूंग की फसल जल गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।