SHIVPURI में आतिशबाज के घर में भड़की आग: रहवासियों में फैली दहशत, डेढ़ घंटे में पाया काबू

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है जहां पुरानी शिवपुरी रोड़ तारकेश्वरी कालोनी में फैयाज आतिशबाजी के घर में आग लग गई। मकान में धुंआ और आग की लपटें उठाता क्षेत्र में दहशत का माहौल व्यापत हो गया। आनन-फानन में आगजनी की सूचना पुलिस सहित फायब्रिगेड को दी गई।

सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मकान फैयाज आतिशबाज का था। इसके चलते लोगों को मकान में आतिशबाजी रखी होने का अंदेशा था। इसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

जानकारी के अनुसार फैयाज आतिशबाजी के तीन मंजिला इमारत पुरानी शिवपुरी रोड़ तारकेश्वरी रोड़ है। मशहूर आतिशबाज फैयाज खान का निधन पूर्व में हो चुका है। अब इस इमारत में फैयाज खान के बेटा जम्मू खान अपने परिवार के साथ रहता है।

बताया गया है जम्मू खान आज अपने भांजे की शादी में बाहर गए हुए। जम्मू खान का बेटा शेपू खान और परिवार के सदस्य पहले माले पर थे। इसी दौरान दूसरे माले पर आग भड़क गई। जब शेपू खान ने घर के दूसरे माले में धुंआ और आग की लपटें उठती देखी थी।

आग बुझाने के प्रयास में शेपू झुलस गया। इधर, मकान की दूसरी मंजिल में धुंआ उठता देखे लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी थी। इसके साथ ही घर के बाहर लगे बोर-वैल को चालू कर लेजम के जरिए आग पर क़ाबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर जैसे-तैसे क़ाबू पाया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *