भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने की SP से मुलाकात: समस्याओं सेे कराया अवगत

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने एसपी शिवपुरी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होने बताया कि हम लोग अनुशासन प्रिय है, अनुशासन ही हमें एकता के सूत्र में बांधता है। हम जहां कहीं भी रहे , वहां पर अनुशासन का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें कि हमारा गांव—हमारा नगर भी हमारा अनुसरण करें। यह बात इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने एसपी आफिस में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने अपने संगठन के बारे में एसपी अमन सिंह राठौड़ को बताया। संगठन के कार्यों के बारे में बता कहा हम लोगों के लिए नेशन पहले है।

बताया कि हमारा संगठन आर्मी, एयरफोर्स, नेवी के पूर्व सैनिकों का संगठन है। संगठन वीर नारियों, विधवाओं, बच्चों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हल प्रशासन और सैनिक कल्याण बोर्ड से मिलकर कराता है। हमें जब भी जरूरत पड़ेगी हम लोग आपके पास आएंगे और अपनी समस्याओं को रखेंगे, आपकी मदद मांगेंगे।

इस पर एसपी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत ,वेटरन कैलाश सिंह जादौन ,वेटरन त्रिलोकी नाथ बट्ट, वेटरन रामदास आर्य, वेटरन मनोज दीक्षित, वेटरन ताज भान सिंह परमार, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *