घायल गाय सडक पर तडपती रही,समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचा तो मौत, हिंदू संगठनों में आक्रोश

कोलारस। जिले के कोलारस के शर्मा होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जब यह जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो संगठन के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने गाय की गंभीर अवस्था को देखते हुए कोलारस पशु चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक फोन लगाया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद पशु विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाथम को भी फोन लगाया। जिनसे बात तो हुई लेकिन उन्होंने कोई उचित जबाव नहीं दिया और गाय ने इलाज के आभाव में मौके पर ही तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी। इस घटना से हिंदू संगठनों में काफी रोष बना हुआ है।
रात्रि में सड़क पर बैठी एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जब यह जानकारी हिंदू संगठन के सदस्यों को लगी तो मौके पर अनिल लोधी के साथ कई कार्यकर्ता पहुंच गए। जिन्होंने गाय को बचाने का भरकस प्रयास किया और पशु चिकित्सकों को फोन लगाया।
लेकिन पशु चिकित्सालय से उन्हें कोई सतुष्टिपूर्ण जबाव नहीं मिला। संगठन के जुडे अनिल लोधी का कहना था कि उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाथम से भी सम्पर्क किया और उनसे कहा कि वह किसी भी चिकित्सक को भेज दें। उनकी जो भी फीस होगी वह उन्हें संगठन द्वारा दे दी जाएगी। लेकिन मौके पर कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। जिसका परिणाम यह हुआ कि गाय को समय पर इलाज नहीं मिला और गाय की मौत हो गई।