महिला के साथ मारपीट कर RAPE का प्रयास, VIDEO वायरल, SP से शिकायत

खनियांधाना​। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के गूडर गांव से आ रहा है। जहां एक महिला के साथ मारपीट का वीडियों शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से की। जहां एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया है कि उसके साथ 19 अक्टूबर यानी गुरुवार को महेश केवट ने पिटाई की। उसने इसकी शिकायत खनियाधाना थाने में दर्ज कराई। थाने में शिकायत होने से आरोपी युवक नाराज हो गया। उसने शुक्रवार को महिला के घर में घुसकर उसका बलात्कार करने की धमकी दी। पुलिस थाने में शिकायत के बाद भी आरोपी नहीं रुका, तो पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास फरियाद लेकर पहुंची।

खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गूडर में रहने वाली महिला ने एसपी को आवेदन दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 19 अक्टूबर कि सुबह 8 बजे पानी भरने जा रही थी। तभी गांव के युवक महेश केवट ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। उसका पति भी मौके पर आया, तो उसने दोनों के साथ मारपीट की। उसका गला भी दबा दिया, उसे उसके जेठ-जिठानी ने बचाया। जिसके कारण महिला के गले में चोट आई हैं।

पीड़िता ने खनियाधाना थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मारपीट की धाराओं में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद शुक्रवार महेश महिला के घर आया और बोला कि आज तो मैं तेरा बलात्कार करूंगा। इस दौरान मौके पर पति आया तो उसने फिर मारपीट की। महिला का कहना है उसे, उसके पति और बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए शिकायत लेकर एसपी के पास आई हूं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *