आज शिवपुरी मेडीकल कॉलेज में डॉक्टर ​ने लिखा हिंदी में पर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे भारत में हिंदी में मेडीकल की पढाई कारने बाला राज्य बनाने के लिए पूरे मध्यप्रदेश में हिंदी में पढाई की शुरूआत की है। जिसके रूझान अब देखने को मिल रहे है। कई पर्चे हिंदी भाषा में लिखे हुए शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें डॉक्टर पूरी जानकारी से लेकर दबाई तक हिंदी में लिख रहे है। ऐसा ही एक फोटो आज शिवपुरी मेडीकल कॉलेज का भी बायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर ने पूरी जानकारी हिंदी में लिखी है।

यह पर्चा मेडीकल कॉलेज के डॉक्टर गिरीश दुबे ने लिखा है। पर्चा लिखते हुए डॉ गिरीश दुबे ने कहा कि सरकार का मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करवाने का फैसला स्वागत योग्य हैं, हमने हिंदी में मेडिसिन लिखना शुरू कर दिया है। शुरुआत में हिंदी में लिखने में कुछ समस्या आ रही है क्योंकि हम इंग्लिश मीडियम में पढ़े हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह रूटीन में आ जाएगा। हिंदी में मेडिसिन लिखने से लोगों को काफी फायदा होगा जिससे वो दवाइयों के बारे में खुद भी समझ सकेंगे।

डॉ अरविंद करोरिया ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। लंबे समय से अंग्रेजी लिखते लिखते अब हिंदी में पर्चा लिखने की शुरुआत से हमें गर्व महसूस हो रहा है। हमारे लिखे पर्चे मरीजों को भी दवा समझने में आसान हो रहे है। अब दवा लेने के बाद दोबारा मरीज को दवा समझने नहीं आना पड़ रहा है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में हिन्दी में लिखने की शुरुआत अधिष्ठाता डॉ KB वर्मा और अधीक्षक डॉ आशुतोष चौऋषि जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *