अजीबों गरीब मामला: अपना मुंह उपर कर महिला लगा रही थी झाडू,चूहे मारने की दबाई सीधी मुंह में जा गिरी,हालात बिगडी

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला का अजीवों गरीव बयान आया है। जिसमें एक महिला जहर खाने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती हुई। जहां इस मामले में महिला का कहना है कि यह दबाई उसके मुंह में एक्सीडेंटल चली गई है।
जानकारी के अनुसार आज जिला चिकित्सालय में राजवती पत्नि पहलवान निवासी अहीर मारौरा को जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया है कि वह अपना मुंह उपर करके झाडू लगा रही थी। तभी उपर दीवाल के पास रखी चूहे मारने की दबाई एक्सीडेंटल गिर गई और वह दबा उसके मुंह में चली गई। जिससे उसकी हालात बिगड गई। इस मामले में अब पुलिस महिला से जानकारी ले रही है कि आखिर इस घटना के पीछे का सच क्या है।
Advertisement