सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: डेढ़ लाख से अधिक की चोरी कर ले गए चोर

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आदर्श नगर में एक सूने मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृह स्वामी ने रविवार को देहात थाना में पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कई माह से मकान में ताला पड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार रुपेश जोशी पुत्र प्रमोद जोशी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहा है। पिछले 4 माह से उनके आदर्श नगर स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने दो मकान दिन पहले ही आगजनी की सूचना दी थी। आज वह हैदराबाद से अपने पिता के साथ शिवपुरी पहुंचा।
जहां उसे घर के ताले टूटे हुए मिले साथ ही घर में रखे वर्तन, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित थोड़ा बहुत सोने चांदी के जेवरात अपने साथ ले गए। इस घटना में उसे करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं।