अज्ञात कारणों के चलते प्रियंका ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास : हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां गढ़ोईया गांव की रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने के बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ोईया गांव की रहने वाली महिला प्रवेश ने बताया कि उसकी चाची प्रियंका ने अपने घर में जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। प्रियंका ने किन कारणों से जहर खाया इसका सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल तबियत बिगड़ने के बाद प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Advertisement
