लुटेरी दुल्हन चांदनी:शादी के 4 दिन बाद ही सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी लेकर फरार चांदनी, 3 लाख में हुआ शादी का ठेका

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शनिवार को हाथरस की रहने वाली एक महिला ने शिवपुरी के एक युवक पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शिवपुरी के युवक ने लुटेरी दुल्हन से उनकी बेटी के देवर की शादी करवा कर लाखों रुपए एठ लिए। शादी के महज 5 दिन बाद लॉटरी दुल्हन घर से सोना चांदी एवं नगदी लेकर फरार हो गई।
घटनाक्रम की जानकारी के मुताबिक मंजूदेवी पत्नि ओमवीर सिंह जाट निवासी ग्राम लुटसान तह. सासनी जिला हाथरस उ.प्र. ने बताया कि प्रार्थिया के एक रिश्तेदार निरंजन पुत्र रनपाल जाति जाट निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर का विवाह नहीं हुआ था। इस बात को लेकर निरंजन व उसका परिवार बुरी तरह से चिंतित व परेशान था इस संबंध में निरंजन ने जब प्रार्थिया को अपनी यथा बताई तो प्रार्थिया ने अपनी देवरानी जो उड़ीसा राज्य की है उससे चर्चा की उसने प्रार्थिया को रायपुर उड़ीसा निवासी शिवा नामक व्यक्ति का फोन नंबर दिया शिवा से चर्चा करने पर उसने प्रार्थिया को आश्वासन दिया कि वह विवाह करा देगा।
कुछ दिनों के बाद शिवा अपने साथ शिवपुरी निवासी महेन्द्र शर्मा नामक व्यक्ति को लेकर प्रार्थिया के घर आया दोनों व्यक्ति दो दिन तक प्रार्थिया के घर में रहें ओर महेन्द्र शर्मा ने प्रार्थिया को भरोसा दिलाया कि उसकी नजर में एक लड़की है उससे निरंजन का विवाह करा देगा। महेन्द्र ने अपना मोबाइल नंबर भी प्रार्थिया को दे दिया।
महेन्द्र शर्मा ने प्रार्थिया को फोन करके शिवपुरी आने को कहा उसने प्रार्थिया को कहा कि निरंजन को एवं उसके परिवार के किसी सदस्य को साथ लेकर आना वह सभी के ठहरने की होटल में व्यवस्था करेगा और लड़की को भी यही बुलवा लेगा।
दिनांक 20 सितंबर 2023 को निरंजन व उसके चाचा को साथ लेकर शिवपुरी आई। महेन्द्र शर्मा ने ही प्रार्थिया व निरंजन तथा चाचा के ठहरने की व्यवस्था होटल वनस्थली गुरुद्वारा के पास शिवपुरी में की थी। इसी होटल में महेन्द्र शर्मा ने प्रार्थिया को लड़की चांदनी चौहान पुत्री शंकरलाल चौहान निवासी रायपुर जिला रायपुर उड़ीसा से मिलवाया और यही से चांदनी को प्रार्थिया के साथ ही भेज दिया।
निरंजन एवं चांदनी का विवाह दिनांक 25 सितंबर 2023 को वैदिक रीति-रिवाज से बुलंदशहर मंदिर में सम्पन्न हुआ था तथा उक्त दोनों के विवाह के संबंध में सहमति संबंध प्रमाण पत्र भी बुलंद शहर में ही नोटरी कराया गया। जिसपर प्रार्थिया के गवाह के रूप में हस्ताक्षर है।
विवाह के लगभग 04-05 दिन बाद लड़की चांदनी चौहान घर से लापता हो गई। और जाते समय निरंजन द्वारा दिये गये सोने के जेवरात वजनी 5 तोला व चांदी के पायल करदौनी आदि जेवरात वजनी ढाई सौ ग्राम एवं नगद 20 हजार रूपया भी ले गई।
इस विवाह के निष्पादन कराने के लिये महेन्द्र शर्मा ने प्रार्थिया व निरंजन से 03 लाख रूपये की मांग की थी जिसमें से 96900/- रूपये प्रार्थिया ने नरेन्द्र सिंह जो प्रार्थिया का दामाद है के एकाउंट से ऑनलाइन ट्रांसफर किये थे और शेष धनराशि टुकड़ों में महेन्द्र शर्मा को अदा की थी।
महेन्द्र शर्मा ने चांदनी चौहान नामक युवती के साथ मिलकर प्रार्थिया, निरंजन के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी कर 03 लाख रूपये की राशि हड़प ली है इतना ही नहीं चांदनी चौहान भी 5 तौले सोना व 250 ग्राम चांदी व 20 हजार रूपये लेकर घर से लापता हो गई है। प्रार्थिया को ज्ञात हुआ है कि महेन्द्र शर्मा निवासी हनुमान मंदिर के पास फतेहपुर शिवपुरी इसी प्रकार से धोखाधड़ी व जालसाजी करने का आदि है और उक्त व्यक्ति ने चांदनी चौहान जैसी कई लड़कियों को माध्यम बना हुआ है। यह एक रैकेट है और इनका कार्य ही अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ विवाह के नाम पर जालसाजी करते हैं।मामले की शिकायत महिला ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दर्ज कराई है।