ससुराल में आया बहनोई: साले की घरबाली की रजाई में घुसा बहनोई, RAPE ,चिल्लाई तो बेटे को जान से मारने की धमकी

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा गांव से आ रही है। जहां एक 32 साल की महिला ने अपनी ननद के पति यानी अपने जीजा पर ही रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 32 वर्षीय महिला ने पुलिस थाना कोलारस में शिकायत करते हुए बताया है कि वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। पति किसी रिश्तेदारी में शामिल होने इंदौर गया हुआ था। तभी उसके घर पर उनका ननदोई रामकृष्ण जाटव अपने साथी के साथ आया हुआ था।

महिला का आरोप है कि रात्रि में ननदोई और उसके साथी को खाना खिलाकर जेठ के साथ बिस्तर लगाकर सुलाकर वह अपने कमरे में सो गई। तभी रात्रि में ननदोई ने गेट बजाया और बोले कि उन्हें पानी चाहिए। जिसके चलते महिला ने गेट खोला तो ननदोई ने महिला को दबौच लिया। और उसके साथ कहने लगा कि ठंड ज्यादा है।

उसके बाद आरोपी महिला को लेकर जबरन रजाई में घुस गया और महिला के साथ जबरन रेप की बारदात को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर यह घटना किसी को बताई तो वह उसके बेटे को खत्म कर देगा। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की ​शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *