शिवपुरी की नाबालिग किशोरी को भगाकर ले गया था बैराड का गोविंदा,RAPE , आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दिनों देहात थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी के खिलाफ पहले अपहरण का मामला दर्ज था। उसके बाद किशोरी के दस्त्याब होते ही इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोस्कें एक्ट की धाराओं का इजाफा करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी।
जानकारी के अनुसार 7 जनवरी 2024 को देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बैराड़ कस्बे का रहने वाला गोविंदा वाल्मीकि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया था। आरोपी ने इस दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपी तभी से फरार था। इस मामले में किशोरी के बयानों के बाद पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। जिसके चलते पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय ने जेल भेज दिया।