इस पंचायत में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य तैयारी, दीपावली जैसा माहौल बनेगा, शराब और मांस मदिरा क दुकानें बंद रहेगी

शिवपुरी। पूरे भारत में भगवान श्रीराम की आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में अलग माहौल तैयार किया गया है। इसी के चलते राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश में दीपावली जैसा माहौल बने। इसके लिए अलग-अलग तरह की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में लुकवासा कस्बे में 22 जनवरी को दीपावली जैसा माहौल बनाने के बारे में बैठक ली गई। इस दौरान काफी अहम फैसले लिए गए।
आज शुक्रवार को लुकवासा के श्री गणेश पार्क में प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन ग्राम पंचायत लुकवासा में भव्य रूप से मनाने का फैसला लिया।
22 जनवरी को ग्राम पंचायत लुकवासा में मदिरा और अंडे मुर्गे की दुकान बंद रहेंगी। इसके साथ ही सामूहिक रूप से 21 हजार दीपक भी जलाए जाएंगे। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों की साफ-सफाई उनके नवीन वस्त्र व ध्वज भी बदले जाएंगे।
गौरतलब है कि ग्राम सभा की बैठक में कोलारस SDOP विजय यादव, लुकवासा चौकी प्रभारी रामराजा तिवारी, सरपंच ग्राम पंचायत लुकवासा जिज्ञासा हरिओम रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, बिल्लू पटेल, हरिओम रघुवंशी (बजरंग दल) जनपद सदस्य अरविंद जाटव, जिला पंचायत सदस्य, विशोक व्यास, प्रदीप रघुवंशी, सहित ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड मैम्बर उपस्थित रहे।