बैराड़ में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का 2 दिवसीय शीत शिविर संपन्न: 137 स्वंयसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

बैराड़। नगर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का दो दिवसीय शीत शिविर का आयोजन किया गया। बीते रोज उसका समापन एवं प्रकटउत्सव का कार्य्रक्रम का आयोजन किया गया। संघ अपने स्वंयसेवको को संस्कारवान और अनुशासित स्वयंसेवक बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण निरंतर लगाते रहता है। इसी क्रम में आरएसएस का खंड बर्ग का आयोजन नगर के गहना मैरिज गार्डन में किया गया। जिसमें करीब एक सैंकड़ा से अधिक की संख्या में स्वंयसेवक मौजूद रहे।
इस दौरान बर्ग के समापन समारोह में मुख्य रूप से पंकज शर्मा विभाग प्रचारक आरएसएस और उमेश शर्मा जिला सह कार्यवाह मौजूद रहे। समापन सत्र सर्वप्रथम शिक्षर्थी स्वंयसेवकों ने योग, व्यायाम और चर्तुव्यूह आदि का सामूहिक प्रदर्शन किया। जिसे देखने नगर के लोग भी मौजूद रहै। इसके बाद विभाग प्रचारक पंकज शर्मा ने स्वंयसेवकों को उद्धवोधन देते हुए बताया कि संघ का काम है एक सज्जन, संस्कारवान और सेवाभावी और राष्ट्रप्रेमी व्यक्ति का निर्माण करना।
बताया कि मनुष्य 5 तत्वों से मिलकर बना है। हमें इस समाज को यदि संगठित करना है तो पांच विन्दुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। जिनमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब, पर्यावरण, स्वंय का विकास, नागरिक शिष्टाचार यह विन्दु है। समाज में जातपात का भेद न रहे और सब मिलजुलकर रहें समाज को समरसता के भाव से जोडने का कार्य संघ कर रहा है। और हमें करने की अवश्यकता है। इस प्रकार सभी के पांच विन्दुओं पर विस्तार से स्वंयसेवकों को समझाया।
श्री शर्मा ने संघ के कार्यकर्ताओं से अपनी शाखा के माध्यम से तहसील क्षेत्र के किसी पिछड़े या अविकिसित ग्राम अथवा कुपोषत ग्राम को गोद लेकर उसे कुपोषण मुक्त बनाने की भी बात कही। और बताया कि संघ भारत ही नहीं अपितु विश्व में भी अपना काम कर रहा है। संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसको अनवरत चलते 100 बर्ष होने जा रहे है। क्यूंकी संघ का स्वंयसेवक हर बिषम परिस्थिति में समाज और देश की सेवा में तत्पर रहता है।
खंड कार्यवाह नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर में 6 जनवरी को शाम 5 बजे से शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 137 स्वंयसेवक मौजूद रहे। जिन्होंने शिविर में दंड संचालन, पदविन्यास, नि:युद्ध, समता, खेल सहित योग व्यायाम का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ की स्वंयसेवको ने अपनी जीवन जीने की दिनचर्या को भी शिविर के दौरान सीखा। एक अनुशासित स्वंयसेवक का निर्माण इन शिविरों के माध्यम से किया जाता है। शिविर का समापन जनवर 7 को शाम को किया गया।
इस शिविर के दौरान खंड कार्यवाह नागेन्द्र शर्मा, विशाल यादव खंड प्रचारक, विकाश तोमर, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, प्रिन्स प्रजापति, सुनील शर्मा, अंकुर गर्ग, शिवांशु श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता संघ के दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद रहै। प्रकटोत्सव पर नगर के लोग भी कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे।