नगर पालिका का PORTAL हैकरों ने कर लिया हैंक, डाटा पर संकट, सरकार भी कुछ नहीं कर पा रही !

सतेन्द्र उपाध्याय@ शिवपुरी। खबर नगर पालिका से जुडी है और बेहद गंभीर खबर है। मध्यप्रदेश में सायवर हैकरों ने मध्यप्रदेश सरकार के नगर पालिका के ई नगर पालिका पोर्टल को हैक कर लिया है। जिसके चलते यह पोर्टल पूरे मध्यप्रदेश में ​कही नहीं खुल पा रहा। जिसके चलते मध्यप्रदेश की सभी नगर पालिका,नगर पंचायत इस इस हैक होने के चलते परेशान होते दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि लगभग 12 दिन पहले इस पोर्टल पर सायवर अटैक हुआ। इस अटैक के जरिए हैकरों ने इस पोर्टल को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर लिया। जिसके चलते जब इस पोर्टल की लिंक पर क्लिक किया जा रहा है तो यह पोर्टल सर्बिस से बाहर बता रहा है। इस पोर्टल के हैग होने के चलते नगर पालिका से संबंधित सभी काम अब पूरी तरह से बंद है। जिससे न तो नगर पालिका में टैक्स,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,भन निर्माण की अनुमति,संपत्तिकर सहित नगर पालिका से संबंधित कोई भी काम नहीं हो पा रहे है।

इस दौरान सबसे अहम बात यह है कि यह पोर्टल हैक होने के अब इस पर लोगों की पर्शनल डिटेल्स यानी रजिस्ट्री,नामांतरण सहित नगर पालिका के टैक्सों की डिटेल्स का खतरा खडा हो गया है। बताया जा रहा है कि विभाग द्धारा पहले तो इस मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया गया और इस पोर्टल को बापस लाने की कबायत भी की गई। परंतु सरकार इसमें सफल नहीं हो पाई। जिसके चलते अब भी नगर पालिका प्रशासन इसे रिकवर करने का प्रयास कर रहा है। परंतु अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। अब नगर पालिका जैसे विभाग में इस तरह से पोर्टल को हैक करने की खबर ने सायवर क्राइम कर मध्यप्रदेश सरकार को बडी चुनौती दी है।

प्रमुख सचिव बोले 18 दिसंबर तक का डाटा सुरक्षित

इस मामले को लेकर प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने बताया है कि, प्राथमिक तौर पर विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। CERT-IN द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को फिर से चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। श्री मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर 3 दिन में सुरक्षित किया जाता है। अतः ऑफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। प्रमुख सचिव श्री मंडलोई की बात को आधार मानकर चल तो 21 दिसंबर साइबर अटैक हुआ था यानी 18 दिसंबर तक का डाटा सुरक्षित है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई ने बताया है कि 21 दिसंबर 2023 को ई- नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर साइबर अटैक की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को हार्डवेयर के रखरखाव के लिए नियुक्त आईटी टीम द्वारा ऐतिहात के तहत बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग द्वारा CERT-IN इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। CERT-IN के विशेषज्ञों तथा साइबर पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

इनका कहना है
हां यह बात सही है कि हमारे पोर्टल पर सायबर अटैक हुआ है। जिसके चलते भोपाल स्तर से इसे लेकर कई प्रयास किए गए है। इस बारे में अब हम क्या कह पाएंगे कि आखिर यह हुआ क्या है। बस हमें तो यह निर्देश दिए गए है कि अभी इसे बापस लाने में समय लगेगा जिसके चलते अब सभी काम हमें आफलाईन करने के निर्देश दिए है। अब डाटा के बारे में हम कुछ नहीं बता सकते। यह तो भोपाल से ही स्पष्ट होगा।
केशव सगर,सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *