SHIVPURI की स्नेहा ने मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया का खिताब किया अपने नाम: हुआ जोरदार स्वागत

शिवपुरी। खबर जिले की करैरा कस्बे से है। जहां रहने वाली भारतीय मूल की बेटी ने अमेरिका में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया-2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमेरिका से वापस करैरा लौटने के बाद कस्बे में उसकी इस उपलब्धि पर उसका सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार इंजीनियर अविनाश गुप्ता निवासी करैरा वर्ष 1995 में जाब के लिए अमेरिका चले गए थे। तब से लेकर वह वहीं अपनी जॉब कर रहे हैं। उसके साथ उनका परिवार भी अमेरिका में रह रहा हैं। इसी क्रम में उनकी बेटी स्नेहा गुप्ता ने वर्ष 2023 में वहां आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 में हिस्सा लिया। इस खिताब को अपने नाम कर लिया। मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 बनने के बाद स्नेहा पहली बार भारत लौट कर आई तो नगर में समाज के लोगों ने इसे उनके नगर और भारत का सम्मान बताते हुए स्नेहा को सम्मानित किया।
भारत लौटी स्नेहा ने बताया कि वह अमेरिका में रहते हुए ब्यूटी कम्पटीशन के क्षेत्र में टीन एजर्स भारत जार्जिया, टीन एजर्स भारत यूएएस, टीन एजर्स वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी हैं। स्नेहा के अनुसार टीन एजर्स वर्ल्ड 2022 की विनर बनने पर उन्हें प्रीटी जिंटा ने क्राउन दिया था।
बताया कि भारत और अमेरिका की तुलना की जाए तो यहां पर जो प्यार और अपनापन है वह अमेरिका में नहीं है, वहां वैभव और संपन्नता तो है परंतु यहां जैसा प्यार नहीं। उनके अनुसार उनके दादा-दादी और यहां के लोगों का प्यार उन्हें बार बार करैरा की ओर खींच लाता है।
यही कारण है कि भा रत मेरी पहली पसन्द है। स्नेहा के अनुसार, वह भारती की लड़कियों को संदेश देना चाहती है कि भारत की बेटी में वह आत्मबल और क्षमता है कि अगर वह कुछ ठान ले तो उसे पूरा करके रहती है, इसलिए हर लड़की अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रयास करे। वह उसे पूरा कर सकती है।
