हंगामें के बीच हुई नगर पालिका की परिषद की बैठक,विधायक देवेन्द्र जैन ने पहुंचकर कहा कि सभी पार्षदों के वार्डो में होंगे 10 10 लाख रूपए के काम,20 बिंदु स्वीकृत

शिवपुरी। आज शहर के नगर पालिका परिषद में बुलाई गई परिषद की बैठक में हमेशा की तरह जमकर हंगामा होता रहा। इस बैठक में आज शिवपुरी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक देवेन्द्र जैन भी पहुंचे। जहां उन्होंने परिषद के बाद सभी पार्षदों से विना भेदभाव के सभी वार्डो में 10 10 लाख रूपए अलग से देने की बात कही।
आज परिषद में हुई बैठक में शहर के विकास के लिए 21 बिंदु रखे गए थे। इन 21 विंदुओं में से 20 बिंदुओं पर सहमति बनी और यह 20 बिंदु स्वीकृत हुए। इस दौरान जिस नगर पालिका में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर लगभग 40 साल पहले बैठे देवेन्द्र जैन आज विधायक बनने के बाद परिषद में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद भाजपा का हो या कांग्रेस का। किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी पार्षदों को वह अलग से 10 10 लाख रूपए की राशि देंगे। जिससे वह अपने वार्डो में विकास कर सकें
इस परिषद की बैठक में नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने कहा कि उनके वार्ड क्रमांक 26 में उनकी पत्नी सरोज व्यास भाजपा से पार्षद हैं। इसके बावजूद उनके वार्ड में एक लाख रूपए तक का काम नहीं हुआ है। यह सब नगर पालिका के भ्रष्ट कर्मचारियों की बदौलत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि वह समय में ऐसे कर्मचारियों को जेल की हवा खिलवाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में आज भाजपा पार्षद विजय शर्मा बिंदास और पार्षद सुधीर आर्य के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।

बैठक के दौरान पार्षद मट्टू खटीक को एक नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन से पीने के लिए पानी मांगना महंगा पड़ गया। पानी मांगे से भड़के नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन ने पार्षद के साथ बदतमीजी कर दी। यह देख तत्काल पार्षद द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने तत्काल नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन को निलंबित कर दिया।
नपा अध्यक्ष ने गायत्री शर्मा ने बताया कि आज बैठक में 21 बिंदुओ पर चर्चा हुई इसके बाद 20 बिंदुओ पर सभी पार्षदों द्वारा स्वीकृति दी गई है। आज लिए गए फैसलों में आशा कंस्ट्रक्शन ब्लैक लिस्ट किया है। इसके साथ ही मोटर संधारण के काम करने बाली समाधिया कंट्रक्शन कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की गई है। पढिए यह मुद्दे रखे गए थे परिषद में।



