घर में चल रहे क्लेश ने ली युवक की जान: पत्नी मायके चली गयी,पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ कस्बे के कालमढ़ वार्ड क्रमांक 10 के रहने वाले एक 30 साल के युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव आज सुबह घर के कमरे में लटका हुआ मिला। बैराड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू की है।

शांति बाई कुशवाह ने बताया कि उसके बेटे विनोद कुशवाह की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। शनिवार रात विनोद घर के बाहर काफी रात तक अलाव के आगे बैठा रहा था। जब मैंने उसे सोने की बात कही है। इसके बाद विनोद अपने कमरे में सोने चला गया था।

आज सुबह जब मैं विनोद को जगाने पहुंची तो कमरे की भीतर से कुंदी लगी थी। जब बुलाने के बाद भी बेटे ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़कर देखा तो विनोद का शव पंखे के लटका हुआ था।

बताया गया है विनोद के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था इसी के चलते विनोद की पत्नी भी मायके चली गई थी। इसके बाद विनोद ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बैराड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *