बाइक और स्कूटी की भिंडत स्कूटी सवार दंपती और उनके तीन बच्चे घायल SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के दो बत्ती चौराहा के पास से आ रही है। जहां एक स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में स्कूटी सवार दंपती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के आनुसार झांसी का रहने वाला सुनील वाल्मीकी अपनी पत्नी सपना की लाल कॉलेज में नौकरी होने की वजह से अपने बच्चों के साथ शिवपुरी में रह रहा था। आज झांसी में सुनील की मामा की लड़की की शादी थी। उसी शादी में शामिल होने सुनील अपनी पत्नी और बच्चे भूमी (8), तनुजा (5) और एक 4 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर रवाना हुआ।

जहां दो बत्ती चौराहे के पास स्कूटी एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *