पति की हार्ट अटैक से मौत,पति तेरवीं की रात्रि में ही पत्नि की कुएं में मिली लाश- SHIVPURI NEWS

पिछोर। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड चौकी क्षेत्र के मनपुरा गांव से आ रही है। जहां एक महिला की लाश उसके पति की तेरवी के बाद कुएं में मिली है। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को कुएं से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगल सिंह लोधी उम्र 35 साल निवासी मनपुरा की हार्ट अटैक के चलते कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। जिसके चलते उसके पति की बीते रोज तेरवी थी। तेरवी के बाद मृतक मंगल सिंह की पत्नि राजाबेटी घर से शौच करने की कहकर निकली। परंतु बापस नहीं लौटी। जिसके चलते परिजनों ने महिला की तलाश की तो महिला की लाश घर के पास ही कुएं में मिली।
बताया जा रहा है कि महिला विकलांग थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से वह बुरी तरह से टूट गई थी। अब उसके बेटे दीपक लोधी उम्र 13 साल और सोनम लोधी 11 साल बेसहारा हो गए है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।