प्रधान आरक्षक सड़क हादसे का शिकार गंभीर रूप से घायल ग्वालियर में उपचार जारी

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षत्रे से आ रही है। कोलारस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सोमवार की रात 8 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाइक के साथ सड़क पर मिला था। घायल प्रधान आरक्षक को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के आनुसार कोलारस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर दाल मील क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान गोपालजी गार्डन के पास उसकी बाइक बग्गी से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद प्रधान आरक्षक को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिवपुरी और बाद में ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। कोलारस पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *