जन्मदिन की पार्टी DJ बजाने को लेकर विवाद: DJ बंद नहीं किया तो लोगों ने घर पर किया पथराव

करैरा। खबर जिले के थनरा चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक घर पर पथराव किया। इस पथराव में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। वहीं एक बाइक, डीजे और घर के सामान को नुकसान पहुंचा है। मामला रविवार शाम का है। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक सड़कों पर जमकर पथराव हुआ। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया गया है कि पथराव करने वाले लोग अपने प्रत्याशी की हार से भी नाराज थे। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार थनरा गांव में रविवार की रात कमलकिशोर पुत्र छोटेलाल केवट उम्र 22 साल के बेटे सागर के जन्मदिन की पार्टी घर में मनाई जा रहे थी। जन्मदिन की पार्टी में डीजे भी बजाया जा रहा था। रात करीब 9 बजे गांव के ही रहने वाले जाहर सिंह परिहार ,नारायण सिंह परिहार और राज परिहार, कमलकिशोर केवट के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने मिलकर कमलकिशोर केवट से डीजे बंद करने के लिए कहा। जब कमलकिशोर केवट ने डीजे बंद नहीं किया तो वे नाराज हो गए।
इसके बाद जाहर सिंह परिहार, नारायण सिंह परिहार और राज परिहार ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घर पर हुई पत्थरबाजी और मारपीट में कमलकिशोर केवट और उसके परिवार सदस्य घायल हो गए। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
चकरामपुर में चार लोग जान गंवा चुके
बता दें कि डीजे बजाने को लेकर नरवर क्षेत्र के चकरामपुर में हुए विवाद की शुरुआत के बाद चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।