अहमदाबाद से भिंड जा रही यात्री बस पलटी: बस में मच गई चीख पुकार 10 यात्री घायल,तीन की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास से आ रही है। जहां अहमदाबाद से भिंड जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में बस में सबाल लगभग 10 यात्री घायल हो गए। जहां सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां 3 की हालात नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अहमदावाद से भिंड जा रही बस क्रमांक MP07ZJ7705 जा रही थी। इसी दौरान सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास तेज रफ्तार बस आज (शनिवार को) सुबह 5:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि बस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला गया।

इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से मोहना के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सड़क हादसे की विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि बस में करीब 40 सवारी सवार थी बस में 10 सवारी घायल हुई है जिनमें से तीन सवारी गंभीर घायल बताई गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *