अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सबार पिता पुत्र को रौंदा,पुत्र की मौत,पिता की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की है। जहां अपने गांव अढझारा से अपनी रिश्तेदारी में दतिया जा रहे पिता पुत्र दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता की हालात नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के अढ़झारा गांव का रहने वाला 60 वर्षीय हरभजन सिंह परिहार और उसके 25 साल का बेटा भगवान सिंह परिहार बाइक पर सवार होकर दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदार के घर से वापस लौटे थे। इसी दौरान कंधाई-लुढ़्या गांव के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घायलों को पहले पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

जहां पिता-पुत्र की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।भगवान सिंह परिहार की मौत जिला अस्पताल में हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में पिता जिंदगी और मौत से झूझ रहे है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *