राजे ने किया राजमाता विजयाराजे की मूर्ति का अनावरण: बोली अब नही लड़ेंगी चुनाव, GOOD BY SHIVPURI

शिवपुरी। आज आपने कार्यकाल के लगभग आखिरी दौरे पर शिवपुरी आई मध्यप्रदेश सरकार की कैविनेट मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के सामने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया।

इसके साथ ही उन्होंने शिवपुरी शहर को पाम पार्क की सौगात दी। पाम पार्क की लाइट जलते ही पंडाल में अम्मा महाराज अमर रहे के नारों से शिवपुरी की धरती गुंजायमान हो गई।

इस पाम पार्क के शुभारंभ के बाद उन्होंने अपनी स्पीच देते हुए कहा कि उन्हें शिवपुरी में बहुत प्यार और सम्मान मिला परंतु अब स्वास्थ कारणों के चलते वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। वह चुनाव नही लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने शिवपुरी की जनता को कहा कि आज में आपको यानी शिवपुरी की जनता को गुड़ बाय कहती हूं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *