भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान: के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि कल मनाई जाएगी गांधी जयंती

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गांधी जयंती के एक दिन पहले राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में शामिल होने का आह्वान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

शहर के मुख्य चौराहे माधव चौक पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य प्रकोष्ठ और मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माधव चौक के इर्द-गिर्द सफाई की। इसके अतिरिक्त माधव चौक पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा की भी साफ सफाई की गई।

सफाई अभियान के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व के आव्हान आज देश के कौने कौने में चौक-चौराहों सहित पार्कों स्थापित प्रतिमाओं के साथ साथ इर्दगिर्द सफाई की गई है।

इसी कड़ी में आज मानव जीवन के कल्याण के लिए शिवपुरी में भी भाजपा के सभी पदाधिकारी मोर्चा के प्रकोष्ठ, महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों पर स्थापित मूर्तियां की साफ सफाई एवं उनके इर्द-गिर्द भी साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया है। कल गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी चौक चौराहे पर विराजमान सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *