मंडी में व्यापारीयों ने गीली फसल खरीदने के इंकार कर दिया, किसानों ने लगा दिया जाम,एक घंटे बाद बमुश्किल खोला

बदरवास। खबर जिले के बदरवास से आ रही है। जहां कृषि उपज मंडी में किसानों की गीली फसल खरीदने व्यापारी तैयार नहीं थे। जिसके चलते किसान भडक गए और उन्होंने मंडी गेट के बाहर जाम लगा दिया। इस मामले की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में एक किसान अपनी फसल लेकर पहुंचा था। फसल गीली होने की वजह से व्यापारियों ने किसान की फसल लेने से इनकार कर दिया था। जबकि किसान का कहना था कि उसकी फसल कम से कम दामों में खरीदी जानी चाहिए। यह बात किसान ने अन्य किसानों को बताई तो किसान भड़क गए और कम से कम दामों में फसल की खरीद करने की मांग करने लगे। इसके बाद भी जब व्यापारियों ने किसान की गीली फसल को नहीं खरीदा तो किसानों ने मिलकर व्यापारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए मंडी गेट के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने किसानों को समझाइश देकर जाम को हटवाया।