आखिर कैसे रोशन होगी शिवपुरी नपा के पंप अटेंडरों की दीपावली,दो माह से न​हीं मिला बेतन

शिवपुरी। जिले में भले ही नई नगर परिषद का गठन हो गया है। परंतु जिले में नगर पालिका अपने पुराने हिसाब से ही संचालित की जा रही है। यहां अधिकारी पूरे आराम में है। कर्मचारी भी पूरे मजे मार रहे है। परंतु निचले स्तर के कर्मचारीयों की हालात खस्ता है। शहर में हालात यह है कि नगर पालिका में पंप अटेंडरों को बीते दो माह से बेतन नहीं मिला है। जिसके चलते पंप अटेडर परेशान है। आज परेशान पंप अटेंडरों ने एकजुट होकर नपाध्यक्ष से बेतन की मांग की।

नगर पालिका परिसर में अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा हुए पंप अटेंडरों ने बताया कि शहर में पंप अटेंडरों की संख्या 243 है। जिन्हें बीते 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। और अब तीसरा माह भी चालू हो गया है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन उनके वेतन देने का मन नहीं बना रहा है।

पंप अटेंडर पन्ना खान का कहना है कि उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली का त्योहार भी सिर पर आ गया है। पहले ही वह 2 माह से कर्जा लेकर अपने घर का खर्च चला रहे थे। ऐसे में अगर उन्हें दीपावली के त्योहार से पहले वेतन नहीं मिला तो उनके घर की दीपावली फीकी रह जाएगी। इसी के चलते आज वह एकजुट होकर अपनी फरियाद लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पास पहुंचे हैं।

पंप अटेंडर लक्ष्मण सिंह बुंदेला का कहना है कि वह कई सालों से पंप अटेंडर के पद पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनका वेतन कई सालों से नहीं बढ़ाया है इसके बावजूद भी वह आपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करते हैं इसके अतिरिक्त उन्हें सर्वे सहित अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी भी करनी पड़ती है उस कार्य को भी वह अपनी नौकरी समझकर करते हैं इसके बावजूद उन्हें अगर वेतन समय पर नहीं मिलती है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि सभी पंप अटेंडरों का वेतन दीपावली के त्योहार से पहले ही दे दिया जाएगा इसकी प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *