वन विभाग की नर्सरी में फांसी के फंदे पर लटका मिला: रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी का शव

शिवपुरी। खबर शहार के देहात थाना क्षेत्र के वन विभाग की नर्सरी से आ रही है जहां आज सुबह 11 बजे एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी ने फांसी किन कारणों के चलते लगाई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। न ही पुलिस को मृतक के शव के पास कोई सुसाइड नोट मिला है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना के पीछे रहने वाला रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी गजराज शिवहरे पुत्र दाताराम शिवहरे उम्र 67 साल आज सुबह घर से निकला था। जिसका शव वन विभाग की नर्सरी के एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।
सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।