घर में सो रही 70 वर्षीय महिला पर : अज्ञात व्यक्ति ने बोल हमला

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना के सामने एक गली में किराए के मकान में अकेली रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला के गले को अज्ञात व्यक्ति ने रेत दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। कि आरोपी कौन है और उसने ऐसा क्यों किया।
जानकारी के आनुसार 70 साल दिव्या शर्मा के पति सुरेश शर्मा की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। दिव्या शर्मा जिला सहकारी बैंक से रिटायर्ड होने के बाद घर से अलग किराए का मकान लेकर अकेली रहती थीं। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की बताई गई है। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बुजुर्ग महिला इंडियाज बेस्ट डांसर में अपना परफॉर्मेंस दे चुके शिवपुरी के मामा-भांजे की जोड़ी डांसर डेविड शर्मा और उनके भांजे राज शर्मा के परिवार से हैं। घायल महिला डांसर डेविड शर्मा की मां है। हाल ही दिव्या शर्मा ने देहात थाने के सामने वाली गली में एक किराए का कमरा लिया था जहां वह रह रहीं थी।पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।