HOSTAL में रसाईयां शराब पीकर सो जाता है,मासूम खाना बनाते है, एक मासूम झुलस गया

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाडा क्षेत्र से आ रही है। जहां मध्यप्रदेश सरकार के सभी दाबों की पोल खोल दी। जहां अनुसूचित जाति के छात्राबास में अधीक्षक की लापरवाही के चलते एक मासूम की जान पर बन आई है। हॉस्टल में अधीक्षक ने जिस रसोईयां को बच्चों को खाना बनाने के लिए रखा है वह रात को रोज शराब पीकर सो जाता है। जिसके चलते छात्रों को खुद खाना बनाना पढता है और कल तो एक छात्र की जान पर उस समय बन आई जब खाना बनाते समय वह झुलस गया।
जानकारी के अनुसार सूरज जाटव पुत्र राकेश जाटव् उम्र 15 साल 9 वीं क्लास का छात्र है। वह सतनवाडा स्थिति शासकीय छात्राबास में पढता है। छात्र सूरज कल खाना बनाते समय खोलती हुई सब्जी की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। छात्र सूरज ने आरोप लगाते हुए बताया है कि इस छात्राबास का अधीक्षक दीपक तोमर है और इस छात्राबास में पंचम आदिवासी और दीवान सिंह रसोईयां है। यह दिन में तो खाना बना देते है। परंतु रात के समय यह खाना नहीं बनाते।

सूरज ने बताया है कि कल रात में भी रसोईयां ने शराब पार्टी की और छात्रों को बोल दिया कि वह खुद खाना बना ले। जिसके चलते सभी छात्र मिलकर खाना बना रहे थे। तभी मासूम के उपर सब्जी गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। तत्काल मासूम को उपचार के लिए प्रायवेट हॉस्पीटल सुखदेव में भर्ती कराया। जहां मासूम का इलाज जारी है।