दो पक्षों में विवाद पिता_पुत्र ने चलाई तलवार चार लोगों को किया घायल

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गढ़ीबरौद से आ रही है। जहां मंगलवार की दोपहर दो सिख परिवारों में बिजली के ट्रांसफार्मर को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली गलौंच हुई और मुंहवाद से शुरू हुआ विवाद इस हद तक पहुंच गया कि गुस्साए पिता-पुत्रों ने पड़ोस में रहने वाले चार लोगों पर तलवारों से हमला बोल दिया। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ीबरौद में अभी तक एक सरकारी ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इसी ट्रांसफार्मर का उपयोग सभी लोग संयुक्त रूप से करते थे। इसी क्रम में गांव के हरदेव सिंह सिख द्वारा अपने खेत के लिए अलग से ट्रांसफार्मर रखवाया जा रहा है। तो उसका और पड़ौस में रहने वाले एक अन्य सिख परिवार के सदस्यों के बीच ट्रांसफार्मर रखवाने को लेकर कहासुनी होने लगी।

इसी बात पर हरदेव सिंह और उसके बेटे दिलवर सिंह, गुरूताज सिंह व भतीजे सज्जन सिंह ने पड़ौस में रहने वाले हरभजन सिंह पुत्र वीर सिंह, हरदेव सिंह पुत्र वीर सिंह, गुरूमुख् सिंह पुत्र हरदेव सिंह व कुलदीप सिंह के ऊपर तलवारों से हमला कर दिया। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मालमे की विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *