हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी सर्दी की अनभूति

शिवपुरी। मानसून की विदाई का समय आ गया। लेकिन मानसून जाने का नाम ही नहीं ले रहा। पिछले दो दिन से धूप निकली हुई थी। लेकिन कल से अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और कल देर रात बरसात भी हुई। आज सुबह भी मौसम में ठंडक महसूस की गई तथा आसमान में बादल छाये हुए थे। मौसम केन्द्र भोपाल ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जारी किया है। अनुमान के अनुसार शिवपुरी और बदरवास तहसील क्षेत्र में बारिश हो सकती है। शिवपुरी में वर्षा का कोटा पूरा हो गया है। शिवपुरी तहसील में तो लगभग डेढ़ी वर्षा हो चुकी है। आज हल्की बारिश ने गुलाबी सर्दी की आमद शहर में दर्ज करा दी।

जिले में अभी तक कुल 997.16 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। शिवपुरी शहर में सबसे अधिक 1403 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले साल से अधिक है। शिवपुरी तहसील सहित जिले की अन्य 7 तहसीलों में भी वर्षा का सामान्य कोटा पूरा हो चुका है। जिले में सबसे कम 800.60 मिमी वर्षा करैरा तहसील में दर्ज की गई है। यह औसत वर्षा के लगभग है। जिले में सामान्य औसत की तुलना में 122.16 मिमी बारिश हो चुकी है। कल दिनभर आसमान में बादल रहे और ठंडी-ठंडी हवा चलती रही। कल देर रात शिवपुरी में बरसात हुई और आज सुबह भी मौसम के मिजाज बिगड़े हुए थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *