2 दिन से घर में पडी थी स्पाइसी मेंस पार्लर के संचालक​ धर्मेन्द्र की लाश,पत्नि 4 दिन पहले झगडकर मायके चली गई थी

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी से आ रही है। जहां अपने ही कमरे में दो दिन से मृत अवस्था मे घर मे ही पड़ा हुआ था। 2 दिन से बेटे की कोई खबर नहीं मिलने पर आज उसके घर पहुंचे जहां जाकर देखा तो घर में बदबू आ रही थी। जिसके चलते गेट तोड़कर अंदर पहुंचे और जाकर देखा तो उनका बेटा घर मे ही मृत हालात में मिला है।

जानकारी के मुताबिक 42 साल धर्मेंद्र सेन पुत्र सुरेश सेन अपनी पत्नी के रहता था। चार दिन धर्मेंद्र का झगड़ा उसकी पत्नी के साथ हो गया था इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई थी। धर्मेंद्र के माता-पिता दूसरी जगह रहते थे बीते 2 दिन से ना तो बेटे का फोन लग रहा था और ना ही उसकी कोई जानकारी थी जिसके चलते माता-पिता घर पहुंचे और बेटे के घर जाकर देखा तो अंदर से बदबू आ रही थी जिसके चलते तत्काल परिजनों ने गेट तोड़ा और देखा धर्मेंद्र का शव कमरे में पड़ा था।

मृतक स्पाइसी मेंस पार्लर का संचालक था और शराब पीने का आदि था शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसके यहां बच्चे नहीं हुए। पत्नी झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी इसके बाद पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने धर्मेंद्र की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *