धैर्यवर्धन शर्मा का फायनल एनाउसंमेंट: 2023 में लडूंगा चुनाव, IT’S MY OFFICIAL ANNOUNCEMENT 

शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी जिले की राजनीति में उठापठक मची हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता भाजपा को छोड छोडकर कांग्रेस का दामन थाम रहे है। इसी बीच आज भाजपा के प्रबक्ता रहे धैर्यवर्धन का धैर्य टूट गया है। लगातार अपनी शोसल साईड पर अपनी नाराजगी दिखा रहे धैर्यवर्धन को जब किसी ने मनाने का प्रयास नहीं किया तो अब भाजपा को बडा झटका लगते हुए आज धैर्यवर्धन शर्मा ने फायनल एनाउंसमेंट कर दिया है कि वह 2023 के चुनाव में शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लडेंगे।

उन्होंने अपनी फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि चंद्रयान 3 तैईस (2023) के चुनाव में शिवपुरी में लैंड करूंगा। Its my official announcement लिखकर पोस्ट अपलोड की है। जिसके चलते उन्होंने यह क्लीयर कर दिया है कि वह इस बार 2023 के चुनाव में चुनाव लडेंगे। अब भाजपा से उन्हें टिकिट मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है जिसके चलते अब अनुमान लगाया जा रहा था कि वह कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। परंतु कांग्रेस में भी शिवपुरी विधानसभा से टिकिट के दाबेदारो की सूची बडी लंबी है। जिसमें अब धैर्यवर्धन का नाम आता है या नहीं यह तो आने बाला समय ही बताएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *